देश

चुनावों से ठीक पहले बीजेपी के इस पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा, कर सकते हैं बगावत

गोवा में आगामी मांद्रें विधानसभा उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा जहां पूर्व कांग्रेस विधायक दयानंद सोपते को मैदान में उतारने पर विचार कर रही है, वहीं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता लक्ष्मीकांत पारसेकर ने मंगलवार को संकेत दिए कि वह अपनी पार्टी के खिलाफ बगावत कर सकते हैं।

चुनावों से ठीक पहले बीजेपी के इस पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा, कर सकते हैं बगावत
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर (Photo: PTI)

पणजी: गोवा में आगामी मांद्रें विधानसभा उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा जहां पूर्व कांग्रेस विधायक दयानंद सोपते को मैदान में उतारने पर विचार कर रही है, वहीं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता लक्ष्मीकांत पारसेकर ने मंगलवार को संकेत दिए कि वह अपनी पार्टी के खिलाफ बगावत कर सकते हैं. सोपते और कांग्रेस के एक अन्य विधायक ने हाल में गोवा विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे, जो राज्य में विपक्षी दल के लिए झटका था.

मांद्रें में आगामी विधानसभा उपचुनाव से पहले अब जब कांग्रेस भाजपा विरोधी ताकतों को एकजुट कर रही है, तब पारसेकर ने कहा कि भाजपा को उन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए.  गोवा प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख गिरिश चोडानकर ने दो दिन पहले मांद्रें में पारसेकर से मुलाकात की थी जिसके बाद उनका बयान आया है। पारसेकर 2017 तक राज्य विधानसभा में मांद्रें का प्रतिनिधित्व करते रहे.

यह भी पढ़े: बीजेपी को लगा बड़ा झटका, विधायक, पूर्व विधायक और किरार नेता कांग्रेस में शामिल

फरवरी 2017 में हुए गोवा विधानसभा चुनावों में वह मांद्रें सीट पर सोपते से हार गए थे. इससे पहले पारसेकर ने भाजपा की गोवा इकाई के प्रमुख विनय तेंदुलकर की आलोचना इस लिए की थी कि सोपते को पार्टी में लिए जाने से पहले उन्हें विश्वास में नहीं लिया गया.

पारसेकर ने कहा, ‘‘मैं अपने सारे पत्ते नहीं खोलूंगा। भाजपा में ऐसी समझ है कि मैं कभी भी पार्टी के खिलाफ विद्रोह नहीं करूंगा या कभी इसे (पार्टी को) नहीं छोड़ूंगा.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2018 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).