मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: बीजेपी को लगा बड़ा झटका, विधायक, पूर्व विधायक और किरार नेता कांग्रेस में शामिल
बता दें कि मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को एक चरण में वोटिंग होगी. मतगणना 11 दिसंबर को होगी और उसी दिन परिणाम आ जाएंगे.
इंदौर: मध्य प्रदेश में भाजपा के मौजूदा विधायक संजय शर्मा और पूर्व विधायक कमलापत आर्य सहित किरार समाज के नेता गुलाब सिंह किरार ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में मंगलवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। राहुल गांधी मध्य प्रदेश की दो दिवसीय यात्रा के तहत मालवा-निमांड इलाके के दौरे पर हैं. कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "मंगलवार सुबह राहुल गांधी इंदौर में थे, जहां नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक संजय शर्मा, चंबल क्षेत्र के अनुसूचित जाति वर्ग के नेता कमलापत आर्य और किरार समाज के नेता गुलाब सिंह किरार ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली."
राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच दल-बदल का दौर जारी है. बीते दिनों आप नेता नेहा बग्गा भाजपा में शामिल हुईं थी, और कई भाजपा नेता कांग्रेस के खेमे में शामिल हुए थे.
यह भी पढ़े: अयोध्या मामले पर कांग्रेस नेता सिब्बल का बीजेपी से सवाल- क्या सरकार चार साल तक सो रही थी?
बता दें कि मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को एक चरण में वोटिंग होगी. मतगणना 11 दिसंबर को होगी और उसी दिन परिणाम आ जाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2018 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

