गोवा: बीजेपी के प्रमोद सावंत ने सोमवार देर रात ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने यहां देर रात लगभग दो बजे राजभवन में 46 वर्षीय सावंत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.
पणजी: बीजेपी के प्रमोद सावंत ने सोमवार की देर रात गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने यहां देर रात लगभग दो बजे राजभवन में 46 वर्षीय सावंत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. सावंत के अलावा पर्रिकर के नेतृत्व वाली कैबिनेट का हिस्सा रहे 11 विधायकों ने भी मंत्रियों के रूप में शपथ ली. पहले यह शपथ ग्रहण समारोह सोमवार की रात 11 बजे होना था लेकिन कुछ कारणों के कारण इसमें विलंब हुआ. सावंत गोवा विधानसभा के अध्यक्ष थे.
इससे पहले सावंत ने कहा था कि उनकी पार्टी बीजेपी ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी दी है. सावंत ने पत्रकारों से इस बात की पुष्टि की थी कि नई सरकार में दो उपमुख्यमंत्री होंगे. सावंत ने मनोहर पर्रिकर का स्थान लिया है जिनका रविवार को निधन हो गया था.
संबंधित खबरें
Fact Check: गोवा में हवा में उड़ती महिला? वायरल वीडियो का 'भूतिया' सच आया सामने, जानें क्या है इस रहस्यमयी क्लिप की असलियत
Bhavish Aggarwal: ओला इलेक्ट्रिक के CEO भाविश अग्रवाल के खिलाफ जमानती वारंट जारी, गोवा उपभोक्ता आयोग ने लिया सख्त एक्शन
Class 1 Admission New Bill: गोवा में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए अब 6 साल होगी न्यूनतम उम्र, सरकार ने विधानसभा में पेश किया नया विधेयक
Sara Tendulkar Goa Video: गोवा की सड़क पर हाथ में 'बियर' लिए नजर आईं सारा तेंदुलकर, वायरल वीडियो ने छिड़ी नई कानूनी और नैतिक बहस
\