लोकसभा चुनाव से पहले कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. अब वह BJP में शामिल हो गए. नवीन जिंदल ने X पर एक पोस्ट करते हुए अपने इस्तीफे की घोषणा की. उन्होंने इस पोस्ट में कांग्रेस नेतृत्व के साथ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का आभार जताया है और उन्हें धन्यवाद कहा है.
नवीन जिंदल ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, 'मैंने 10 वर्ष कांग्रेस पार्टी के कुरुक्षेत्र के सांसद के रूप में संसद में प्रतिनिधित्व किया. मैं कांग्रेस नेतृत्व और तत्कालीन प्रधानमंत्री Dr मनमोहन सिंह जी का धन्यवाद करता हूं. आज मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं.'
मैंने 10 वर्ष कांग्रेस पार्टी के कुरुक्षेत्र के सांसद के रूप में संसद में प्रतिनिधित्व किया |
मैं कांग्रेस नेतृत्व और तत्कालीन प्रधानमंत्री Dr मनमोहन सिंह जी का धन्यवाद करता हूँ ।
आज मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं@kharge
— Naveen Jindal (@MPNaveenJindal) March 24, 2024










QuickLY