अहमदाबाद: गुजरात में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है. गुजरात सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके जय नारायण व्यास ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. माना जा रहा है कि वह जल्द ही कांग्रेस या फिर आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं, क्योंकि उनकी दोनों से बीते दिनों में नजदीकी देखी गई है.
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जय नारायण व्यास 2007 से लेकर 2012 तक गुजरात सरकार में मंत्री थे और काफी समय से भाजपा ने उन्हें किनारे कर रखा था. कुछ दिनों पहले उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की थी.
गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीट में से 89 सीट पर एक दिसंबर को और बाकी 93 सीट पर 5 दिसंबर को मतदान होगा. पहले और दूसरे चरण के लिए क्रमश: पांच नवंबर और 10 नवंबर को विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी.
गुजरात सरकार में मंत्री रहे जयनारायण व्यास ने बीजेपी से इस्तीफा दिया#GujaratElections2022
— Shubham Rai (@shubhamrai80) November 5, 2022













QuickLY