एजेंसी न्यूज

नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मोरक्को के विदेश मंत्री के साथ की ऑनलाइन बैठक, आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन सहित कई मुद्दों पर की चर्चा

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मोरक्को के विदेश मंत्री नासिर बोरिता के साथ बृहस्पतिवार को एक ऑनलाइन बैठक की और इस दौरान दोनों नेताओं ने आतंकवाद के खतरों और जलवायु परिवर्तन से निपटने सहित अनेक अहम मुद्दों पर चर्चा की.

नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मोरक्को के विदेश मंत्री के साथ की ऑनलाइन बैठक, आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन सहित कई मुद्दों पर की चर्चा
विदेश मंत्री एस जयशंकर (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर: विदेश मंत्री एस जयशंकर (S. Jaishankar) ने मोरक्को (Morocco) के विदेश मंत्री नासिर बोरिता (Nasir Borita) के साथ बृहस्पतिवार को एक ऑनलाइन बैठक की और इस दौरान दोनों नेताओं ने आतंकवाद के खतरों और जलवायु परिवर्तन से निपटने सहित अनेक अहम मुद्दों पर चर्चा की. विदेश मंत्रालय ने कहा कि जयशंकर (Jaishankar) और बोरिता (Borita) ने कोरोना वायरस संक्रमण की चुनौतियों से निपटने में भारत और मोरक्को (Morocco) के राष्ट्रीय रुख पर भी चर्चा की.

मंत्रालय ने कहा कि महामारी के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रद्द होने के कारण मोरक्को (Morroco) में फंसे भारतीय नागरिकों की वतन वापसी में मोरक्को सरकार  के सहयोग के लिए जयशंकर (Jaishankar) ने बोरिता (Borita) का आभार व्यक्त किया.

यह भी पढ़े:  जयशंकर ने ‘विदेश मंत्रालय टीम’ को दी आईएफएस दिवस की बधाई.

वहीं बोरिता ने संकट के समय में दवाइयों के वाणिज्यिक निर्यात में भारत के सहयोग के लिए अपनी सरकार की ओर से आभार व्यक्त किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2020 10:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).