Farmers Protest: सचिन पायलट ने SC के फैसले का किया स्वागत, कहा-केंद्र को समझना चाहिए अन्याय व अहंकार से न्याय के संघर्ष की आवाज को नहीं दबा सकते हैं

कृषि कानूनों (Farm Bills 2020) को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन राजधानी दिल्ली में जारी है. करीब दो महीने से हजारों किसानों ने केंद्र द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों को लेकर मोर्चा खोला हुआ है. यह मामला सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) भी पहुंचा है. कोर्ट ने फिलहाल तीनों कृषि कानूनों को लागू करने पर रोक लगा दी है. इसी बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की तारीफ की है.

कांग्रेस नेता सचिन पायलट (फोटो क्रेडिट- ANI)

नई दिल्ली, 12 जनवरी 2021. कृषि कानूनों (Farm Bills 2020) को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन राजधानी दिल्ली में जारी है. करीब दो महीने से हजारों किसानों ने केंद्र द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों को लेकर मोर्चा खोला हुआ है. यह मामला सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) भी पहुंचा है. कोर्ट ने फिलहाल तीनों कृषि कानूनों को लागू करने पर रोक लगा दी है. इसी बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की तारीफ की है. पायलट ने कहा कि केंद्र को समझना चाहिए अन्याय व अहंकार से न्याय के संघर्ष की आवाज को नहीं दबा सकते हैं.

सचिन पायलट ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि सुप्रीम कोर्ट ने तीनों कृषि विरोधी कानून पर स्टे लगाकर हमारे अन्नदाताओं के अधिकार एवं भविष्य की सुरक्षा को सुनिश्चित व भाजपा के कुचक्र को ध्वस्त कर दिया है. सरकार को यह समझ जाना चाहिए कि अन्याय व अहंकार से न्याय के संघर्ष की आवाज को दबा नहीं सकते. यह भी पढ़ें-Farmers Protest: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से खुश नहीं किसान, कहा- ये हमारा आंदोलन खत्म करने के लिए सरकार का पैंतरा, संघर्ष जारी रहेगा

सचिन पायलट का ट्वीट-

गौरतलब है कि केंद्र और किसानों के बीच हुई कई दौर की बातचीत के बावजूद मामले का हल नहीं निकलने के चलते सुप्रीम कोर्ट ने कृषि कानूनों के लागू करने पर रोक लगाई है. कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान कभी केंद्र को फटकारा तो कभी किसानों को.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

Gold Rate Today, April 11, 2026: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने के क्या हैं आज के दाम? जानें ताजा रेट

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी