Farmers Protest: किसानों के आंदोलन के बीच मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-उन्हें लोगों को गुमराह करने में नहीं मिलेगी सफलता

किसानों का आंदोलन केंद्र सरकार के कृषि बिल के खिलाफ जारी है. किसान राजधानी दिल्ली में मोर्चा संभाले हुए हैं. इसके साथ ही मोदी सरकार की तरफ से मामले को सुलझाने की कवायद पहले ही तेज हो गई है. दिल्ली के विज्ञान भवन में सरकार और किसान नेताओं के बीच बैठक जारी है. विपक्ष के जवाबी हमले पर अब बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने पलटवार किया है. उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उन्हें लोगों को गुमराह करने में सफलता नहीं मिलेगी.

मुख्तार अब्बास नकवी और कांग्रेस (Photo Credits-ANI/PTI)

नई दिल्ली, 3 दिसंबर. किसानों का आंदोलन (Farmers Protest) केंद्र सरकार के कृषि बिल के खिलाफ जारी है. किसान राजधानी दिल्ली (Delhi) में मोर्चा संभाले हुए हैं. इसके साथ ही मोदी सरकार की तरफ से मामले को सुलझाने की कवायद पहले ही तेज हो गई है. दिल्ली के विज्ञान भवन में सरकार और किसान नेताओं के बीच बैठक जारी है. विपक्ष के जवाबी हमले पर अब बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने पलटवार किया है. उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उन्हें लोगों को गुमराह करने में सफलता नहीं मिलेगी.

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की समस्या यह है कि हर समय सत्ता की सनक और कुर्सी की भनक के लिए उनकी लार टपकने लगती है. उन्हें लगता है कि भय और भ्रम के माहौल में लोगों को गुमराह करने का काम करो, लेकिन उसमें सफलता कभी नहीं मिलेगी. यह भी पढ़ें-Farmers Protest: शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, कहा-मध्य प्रदेश में किसान की जितनी पैदावार होगी उसे सरकार खरीद लेगी, बाहर से आने वाले को भेज देंगे जेल

ANI का ट्वीट-

नकवी ने कहा कि किसान भाइयों को किसी भी तरह का भ्रम है तो सरकार पूरी ईमानदारी के साथ उसे दूर करने के लिए काम कर रही है। ये भ्रम जल्द दूर होगा. वहीं किसानों और सरकार के बीच बैठक अभी भी चल रही है. एमएसपी को लेकर किसान बात पर अड़े हुए है.

Share Now

Tags

Amit Shah Burari area CM शिवराज सिंह चौहान Delhi Delhi Chalo March Delhi Government Delhi Police Farmer Bills 2020 Farmer protest Farmers farmers protest Farmers’ Protest in Delhi Haryana-Delhi border Modi govt Narendra Singh Tomar Nirankari Samagam Ground Padma Vibhushan Parkash Singh Badal Piyush Goyal Punjab Rahul Gandhi Singhu border Stadiums Temporary Prisons अमित शाह अरविंद केजरीवाल अस्थाई जेल एमपी किसान आंदोलन किसान बिल 2020 केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी दिल्ली दिल्ली पुलिस दिल्ली पुलिस. अर्जी खारिज दिल्‍ली सरकार निरंकारी ग्राउंड पद्म विभूषण सम्मान पियूष गोयल पीएम मोदी पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल प्रकाश सिंह बादल मध्य प्रदेश मुख्तार अब्बास नकवी मोदी सरकार राहुल गांधी शिवराज सिंह चौहान सिंधु बोर्डर स्टेडियम हरियाणा-दिल्ली सीमा हवन

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Streaming: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli New Milestone: विराट कोहली बने आईपीएल इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज, RCB vs GT मैच में रचा इतिहास