CM Yogi Adityanath: त्योहार मनाने हैं तो नियमों के तहत मनाएं, नहीं तो घर बैठें; यूपी बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में बोले सीएम योगी- VIDEO
CM Yogi | Photo- ANI

CM Yogi Adityanath: यूपी की राजधानी लखनऊ में आज उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक हुई. इसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, पूर्व केंद्रीय स्मृति ईरानी, यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और सीएम योगी समेत करीब 3000 नेता शामिल हुए. इस बैठक में चुनावी नतीजों पर चर्चा हुई और आगे की रणनीति तय की गई. इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि याद कीजिए पहले मुहर्रम के समय में सड़कें खाली हो जाया करती थीं. आज मुहर्रम आयोजित हो रहा है इसका पता भी नहीं लग रहा. ताजिया के नाम पर घर तोड़े जाते थे, पिपल के पेड़ काटे जाते थे, सड़कों के तार हटाए जाते थे. आज कहा जाता है किसी गरीब की झोपड़ी नहीं हटेगी. आज कहा जाता है सरकार नियम बनाएगी. त्योहार मनाने हैं तो नियमों के अंतर्गत मनाओ नहीं तो घर बैठ जाओ.

त्योहार मनाने हैं तो नियमों के तहत मनाएं, नहीं तो घर बैठें: CM योगी