देश

लोकसभा चुनाव 2019: आजम खान को जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देना पड़ा महंगा, चुनाव आयोग ने 72 घंटे के लिए लगाया बैन

सपा नेता आजम खान द्वारा जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने को लेकर चुनाव आयोग ने उनके चुनाव प्रचार पर 72 घंटे के लिए बैन लगा दिया है.

लोकसभा चुनाव 2019: आजम खान को जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देना पड़ा महंगा, चुनाव आयोग ने 72 घंटे के लिए  लगाया बैन
जयाप्रदा व आजम खान (Photo Credits PTI)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) पूर्व सीएम मायावती (Mayawati) के खिलाफ चुनाव आयोग द्वारा सख्ती दिखाए जाने के बाद चुनाव आयोग (Election Commission) ने सपा नेता आज़म खान (Azam khan) के खिलाफ भी सख्ती दिखाया है. चुनाव आयोग ने आज़म खान द्वारा बीजेपी उम्मीदवार जयाप्रदा (Jaya Prada) के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक बयान देने को लेकर उनके चुनाव प्रचार पर 72 घंटे के लिए बैन लगा दिया है.

बता दें कि दरअसल आजम खान ने रविवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था जिसको, ‘जिसको हम ऊंगली पकड़कर रामपुर लाए, आपने 10 साल जिससे अपना प्रतिनिधित्व कराया… उनकी असलियत समझने में आपको 17 बरस लगे, मैं 17 दिन में पहचान गया कि इनके नीचे का अंडरवियर खाकी रंग का है. आजम खान के इसी आपत्तिजनक बयान को लेकर चुनाव आयोग ने उनके चुनाव प्रचार पर 72 घंटे के लिए बैन लगाया है. उनके खिलाफ लगाया गया यह बैन मंगलवार सुबह दस बजे से शुरू होगा

बता दें कि आजम खान द्वारा जयाप्रदा के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर चारों तरफ आजम खान की निंदा हो रही है. वहीं इस पूरे मामले को लेकर महिला आयोग नोटिस जारी कर आजम खान से जवाब मांगा है. आजम खान के इस बयान को लेकर उनके खिलाफ रामपुर में एफआईआर भी दर्ज हुआ है. आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के रामपुर लोकसभा सीट से एसपी के उम्मीदवार के तौर पर आजम खान चुनाव लड़ रहे है. वहीं इनको टक्कर देने के लिए बीजेपी ने जयाप्रदा को चुनाव मैदान में उतारा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2019 09:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).