ECI announced by-elections Dates: चुनाव आयोग ने 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का किया ऐलान, 10 जुलाई को होगी वोटिंग
Election Commission | PTI

ECI announced by-elections Dates: भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में 13 विधानसभा क्षेत्रों में रिक्तियों को भरने के लिए उपचुनाव कराने का निर्णय लिया है. चुनाव 10 जुलाई को होंगे और मतगणना 13 जुलाई को होगी. यह उपचुनाव बिहार की 1, बंगाल की 4, तमिलनाडु की 1, मध्य प्रदेश की 1, उत्तराखंड की 2, पंजाब की 1 और हिमाचल की 3 सीटों पर होगा. चुनाव आयोग के मुताबिक, इन सीटों पर नोटिफिकेशन 14 जून को जारी होगा. नामांकन की आखिरी तारीख 21 जून और स्क्रूटनी की 24 जून को होगी. वहीं, नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 26 जून तय की गई है.

चुनाव आयोग ने 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का किया ऐलान