देश

Draupadi Murmu Wins: देश की 15वीं और आदिवासी समुदाय की पहली राष्ट्रपति बनी द्रौपदी मुर्मू, क्रॉस वोटिंग का भी मिला फायदा

राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू के पक्ष में जमकर क्रॉस वोटिंग की गई. विपक्ष के कई नेताओं ने पार्टी लाइन से अलग हटकर आदिवासी समुदाय से आईं द्रौपदी मुर्मू को वोट किया.

Draupadi Murmu Wins: देश की 15वीं और आदिवासी समुदाय की पहली राष्ट्रपति बनी द्रौपदी मुर्मू, क्रॉस वोटिंग का भी मिला फायदा
द्रौपदी मुर्मू (Photo Credits: Twitter)

Draupadi Murmu Wins Presidential Election: द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बन गई हैं. आदिवासी समुदाय से राष्ट्रपति पद तक पहुंचने वाली वे पहली महिला हैं. तीसरे राउंड की गिनती में ही उन्होंने राष्ट्रपति बनने के लिए जरूरी 50 फीसदी वोट पा लिए हैं.

राष्ट्रपति चुनाव के वोटों की गिनती कुल चार राउंड में हुई. राष्ट्रपति चुनाव में कुल 4754 वोट पड़े थे. गिनती के वक्त 4701 वोट वैध और 53 अमान्य पाये गए. कुल वोटों की वैल्यू 528491 थी. इसमें से द्रौपदी मुर्मू को कुल 2824 वोट मिले. इनकी वैल्यू 676803 थी. वहीं यशवंत सिन्हा को I877 वोट मिले. जिनकी वैल्यू 380177 रही.

Draupadi Murmu Wins Presidential Election: द्रौपदी मुर्मू को बधाई देने घर पहुंचे पीएम मोदी, कहा- अदिवासी समुदाय की बेटी ने रचा इतिहास

उनकी जीत पर बधाई देने का सिलसिला शुरू हो चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) को उनके आवास पर पहुंचकर बधाई और शुभकामनाएं दी.

राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू के पक्ष में जमकर क्रॉस वोटिंग की गई. विपक्ष के कई नेताओं ने पार्टी लाइन से अलग हटकर आदिवासी समुदाय से आईं द्रौपदी मुर्मू को वोट किया. बीजेपी का दावा है कि इस राष्ट्रपति चुनाव में कम से कम 17 सांसदों ने क्रॉस वोटिंग कर द्रौपदी मुर्मू को अपना वोट दिया है.

द्रौपदी मुर्मू को यशवंत सिन्हा ने जीत की बधाई दी है. विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने कहा कि पूरा देश उम्मीद करता है कि गणतंत्र के 15वें राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी.

विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने भी द्रौपदी मुर्मू को जीतने पर बधाई दी है. राहुल गांधी ने लिखा कि देश का 15वां राष्ट्रपति बनने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई. वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर आदरणीय द्रौपदी मुर्मू को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं.

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी मुर्मू को बधाई दी है. वहीं द्रौपदी मुर्मू की जीत पर तेजस्वी यादव ने लिखा कि द्रौपदी मुर्मू को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए कहा, "मुझे विश्वास है कि नेपाल और भारत के बीच उत्कृष्ट द्विपक्षीय संबंध आने वाले दिनों में नई ऊंचाइयों को देखेंगे."

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2022 09:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).