देश

Rajasthan Vidhan Sabha: 'कोटा में रहना है या नहीं...', पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने सदन में सभापति को कहे अपशब्द- VIDEO

राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कोटा उत्तर से विधायक शांति धारीवाल ने विधानसभा में सभापति संदीप शर्मा को अपशब्द कहे हैं. उनका समय समाप्त होने पर जब सभापति संदीप शर्मा ने उन्हें टोका, तो धारीवाल ने कहा कि कोटा के हो, कोटा में रहना या नहीं.

Rajasthan Vidhan Sabha: 'कोटा में रहना है या नहीं...', पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने सदन में सभापति को कहे अपशब्द- VIDEO
Photo- X

Rajasthan Vidhan Sabha: राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कोटा उत्तर से विधायक शांति धारीवाल ने विधानसभा में सभापति संदीप शर्मा को अपशब्द कहे हैं. दरअसल, शांति धारीवाल सदन में अपनी बात रख रहे थे. इस दौरान बीजेपी विधायक श्रीचंद कृपलानी ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में पट्टों में गड़बड़ी के आरोप लगाए. इस पर धारीवाल ने कहा कि काम करेंगे तो गड़बड़ी होगी. जिन्होंने गलत किया है, उन्हें पकड़ो और सस्पेंड करो. उनका समय समाप्त होने पर जब सभापति संदीप शर्मा ने उन्हें टोका, तो धारीवाल ने कहा कि कोटा के हो, कोटा में रहना या नहीं. हालांकि, इस दौरान धारीवाल और सभापति दोनों मुस्कुराते नजर आए. अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें, इससे पहले पूर्व मंत्री शांति धारीवाल को राजस्थान को मर्दों को प्रदेश बताकर सुर्खियों में आए थे.

पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने सदन में सभापति को कहे अपशब्द

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2024 04:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).