Rajasthan Assembly Election Results 2023: राजस्थान के टोंक में सचिन पायलट पर जनता ने जताया भरोसा, इतने हजार वोटों के अंतर से मिली जीत
राजस्थान में कांग्रेस के कद्दावर नेता सचिन पायलट ने टोंक विधानसभा सीट पर जीत हासिल कर ली है. उन्हें 29,475 वोटों से जीत मिली है. सचिन पायलट को कुल 1,05,812 वोट मिले. बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) जीत की ओर बढ़ती दिख रही है जहां निर्वाचन आयोग के अनुसार पार्टी के उम्मीदवार 23 सीट जीत चुके हैं जबकि 91 सीट पर आगे चल रहे हैं.
Rajasthan Assembly Election Results 2023: राजस्थान में कांग्रेस के कद्दावर नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने टोंक विधानसभा सीट (Tonk Assembly Seat) पर जीत हासिल कर ली है. उन्हें 29,475 वोटों से जीत मिली है. सचिन पायलट को कुल 1,05,812 वोट मिले. सचिन पायलट ने ट्वीट कर लिखा, ''एक बार फिर मुझे क्षेत्र के मतदाताओं ने आशीर्वाद दिया है और यहां से कांग्रेस की बड़ी जीत दर्ज कराई है. ये जीत टोंक विधानसभा की जनता और कार्यकर्ताओं को समर्पित करता हूं आपके समर्थन और सहयोग का हार्दिक आभार. आप सबके सहयोग से टोंक में विकास की गति लगातार जारी रहेगी. टोंक की समस्त जनता का आभार.'' बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) जीत की ओर बढ़ती दिख रही है जहां निर्वाचन आयोग के अनुसार पार्टी के उम्मीदवार 23 सीट जीत चुके हैं जबकि 91 सीट पर आगे चल रहे हैं. वहीं कांग्रेस ने अब तक 11 सीट पर जीत दर्ज की है और वह 59 पर आगे चल रही है.
देखें वीडियो-
#RajasthanAssemblyElection2023 | Congress candidate from Tonk, Sachin Pilot wins by a margin of 29,475, garnering a total of 1,05,812 votes pic.twitter.com/dEjrnrqtRt
— ANI (@ANI) December 3, 2023
एक बार फिर मुझे क्षेत्र के मतदाताओं ने आशीर्वाद दिया है और यहाँ से कांग्रेस की बड़ी जीत दर्ज कराई है।
ये जीत टोंक विधानसभा की जनता और कार्यकर्ताओं को समर्पित करता हूँ। आपके समर्थन और सहयोग का हार्दिक आभार।
आप सबके सहयोग से टोंक में विकास की गति लगातार जारी रहेगी।
टोंक की…
— Sachin Pilot (@SachinPilot) December 3, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2023 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

