Rajasthan New CM: राजस्थान में सीएम की रेस से बाहर हुए बाबा बालकनाथ? बयान जारी कर कहा- अभी PM के मार्गदर्शन में अनुभव लेना है
महंत बालकनाथ ने एक ट्वीट कर लिखा, ''पार्टी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जनता-जनार्धन ने पहली बार सांसद व विधायक बना कर राष्ट्रसेवा का अवसर दिया. चुनाव परिणाम आने के बाद से मीडिया व सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को नजरअंदाज करें. मुझे अभी प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में अनुभव प्राप्त करना है.''
क्या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बाबा बालकनाथ राजस्थान के सीएम रेस से बाहर हो गए हैं. दरअसल, महंत बालकनाथ के एक पोस्ट के बाद से ये सवाल उठने लगे हैं. महंत बालकनाथ ने शनिवार को एक ट्वीट कर लिखा, ''पार्टी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जनता-जनार्धन ने पहली बार सांसद व विधायक बना कर राष्ट्रसेवा का अवसर दिया. चुनाव परिणाम आने के बाद से मीडिया व सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को नजरअंदाज करें. मुझे अभी प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में अनुभव प्राप्त करना है.'' यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? केंद्रीय पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा ने दिया ये जवाब; देखें VIDEO
देखें ट्वीट-
पार्टी व प्रधानमंत्री @narendramodi जी के नेतृत्व में जनता-जनार्धन ने पहली बार सांसद व विधायक बना कर राष्ट्रसेवा का अवसर दिया।चुनाव परिणाम आने के बाद से मीडिया व सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को नज़र अंदाज़ करें।मुझे अभी प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में अनुभव प्राप्त करना है।
— Yogi Balaknath (@MahantBalaknath) December 9, 2023
उल्लेखनीय है कि हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में राजस्थान में बीजेपी की शानदार जीत के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए महंत बालकनाथ के नाम की चर्चा जोरों पर थी. बीजेपी ने राजस्थान के अलवर से सांसद और महंत बालकनाथ को तिजारा से विधानसभा चुनाव मैदान में उतारा था. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार इमरान खान को 6,173 मतों के अंतर से हराया था.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2023 12:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

