DMK MP Gaumutra State Remark: 'बीजेपी सिर्फ गोमूत्र राज्यों को जीत रही, दक्षिण में घुसने नहीं देंगे', डीएमके नेता सेंथिलकुमार का विवादित बयान
DMK MP DNV Senthilkumar (Photo : Sansad TV)

DMK MP Gaumutra State Remark: संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर आरक्षण संशोधन बिल पेश किया. चर्चा के दौरान धर्मपुरी से DMK सांसद डॉ. सेंथिल कुमार ने कहा कि भाजपा की ताकत केवल हिंदी बेल्ट के उन राज्यों को जीतने में ही है, जिन्हें हम आमतौर पर गोमूत्र राज्य कहते हैं.

सेंथिल ने आगे यह भी कहा कि दक्षिण के राज्यों में BJP को घुसने नहीं दिया गया है. यह खतरा जरूर है कि कश्मीर की ही तरह भाजपा दक्षिण भारत के राज्यों को भी केंद्र शासित प्रदेश न बना दे. क्योंकि ये वहां जीत नहीं सकते तो उसे UT बनाकर गवर्नर के जरिए शासन कर सकते हैं.