मध्यप्रदेश: दिग्विजय सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम लिए बगैर बोला बड़ा हमला, कहा- जनता सब जानती है
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम लिए बगैर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि जनता सब जानती है, केवल मौके का इंतजार करती है. राज्य में कमल नाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी थी. मगर मार्च में सिंधिया सहित 22 विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर सरकार गिर गई थी.
भोपाल, 8 जून: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) का नाम लिए बगैर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि जनता सब जानती है, केवल मौके का इंतजार करती है. पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, "तुलसी सिलावट- माफ करो महाराज, हमारा नेता शिवराज. समय बड़ा बलवान. अपने निजी स्वार्थ के लिये लोगों को पलटने में देर नहीं लगती. पर जनता सब जानती है और समझती है. केवल मौके का इंतजार करती है."
ज्ञात हो कि भाजपा ने बीते विधानसभा चुनाव में सिंधिया पर हमला बोलते हुए एक स्लोगन का सहारा लिया था और वह था, माफ करो महाराज हमारा नेता शिवराज. अब सिंधिया के साथ भाजपा में गए उनके करीबी तुलसीराम सिलावट सहित अन्य नेता मुख्यमंत्री चौहान को अपना नेता बता रहे हैं. इसी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने यह तंज कसा है.
तुलसी सिलावट -“माफ़ करो महाराज हमारा नेता शिवराज।”
समय बड़ा बलवान।अपने निजी स्वार्थ के लिये लोगों को पलटने में देर नहीं लगती। पर जनता सब जानती है और समझती है। केवल मौक़े का इंतज़ार करती है। pic.twitter.com/b2s3MZVi40
— digvijaya singh (@digvijaya_28) June 8, 2020
राज्य में कमल नाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी थी. मगर मार्च में सिंधिया सहित 22 विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर सरकार गिर गई थी. उसके बाद भाजपा की शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार बनी है. आगामी समय में कुल 24 विधानसभा क्षेत्रों में उप-चुनाव होने वाले है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2020 02:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

