कांग्रेस ने नितिन गडकरी का आधा वीडियो शेयर कर लोगों को किया गुमराह? फैक्ट चेक में जानें सच्चाई
कांग्रेन ने नितिन गडकरी के इंटरव्यू के का अधूरा वीडियो शेयर किया है. कांग्रेस की ओर से शेयर किए गए वीडियो में नितिन गडकरी कहते नजर आ रहे हैं कि आज गांव, गरीब, मजदूर और किसान दुखी हैं.
Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के इंटरव्यू के एक हिस्से वीडियो शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस ने लिखा कि मोदी सरकार के मंत्री नितिन गडकरी का कहना है- आज किसान को फसल का दाम नहीं मिल रहा है. कांग्रेस का वादा है- किसानों को MSP की कानूनी गारंटी देंगे.
फैक्ट चेक
कांग्रेन ने नितिन गडकरी के इंटरव्यू के का अधूरा वीडियो शेयर किया है. कांग्रेस की ओर से शेयर किए गए वीडियो में नितिन गडकरी कहते नजर आ रहे हैं कि आज गांव, गरीब, मजदूर और किसान दुखी हैं. गांवों में अच्छे रोड नहीं, पीने के लिए शुद्ध पानी नहीं, अच्छे अस्पताल नहीं, अच्छे स्कूल नहीं हैं. किसानों के फसल को अच्छे भाव नहीं हैं. हालांकि नितिन गडकरी संदर्भ कुछ और ही था. केंद्रीय मंत्री ने यह वर्तमान सरकार से पहले के संदर्भ में कहा है.
.@INCIndia ने केंद्रीय मंत्री @nitin_gadkari के क्लिप्ड वीडियो में ग्रामीण-कृषि अर्थव्यवस्था की कमजोर परिस्थितियों को वर्तमान संदर्भ से जोड़कर गलत तरीके से साझा किया है#PIBFactCheck
✅केंद्रीय मंत्री ने यह वर्तमान सरकार से पहले के संदर्भ में कहा है pic.twitter.com/bUxgjPrIYi
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) March 1, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2024 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

