एशियाई खेल 2018: मेडल लाओ मालामाल हो जाओ, दिल्ली सरकार खिलाड़ियों को देगी 3 करोड़

उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर बताया, "दिल्ली के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर. कैबिनेट ने फैसला किया है कि वह ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपये ईनाम के तौर पर देगी.

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल (Image: PTI/File)

नई दिल्ली. दिल्ली सरकार ने गुरुवार को ओलम्पिक और पैरालम्पिक पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की ईनामी राशि में इजाफा करने का फैसला किया है. दिल्ली सरकार ने कहा है कि अब अगर दिल्ली का कोई खिलाड़ी ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतकर लाता है तो उसे 3 करोड़ का ईनाम दिया जाएगा. वहीं रजत जीतने वाले को दो करोड़ और कांस्य जीतने वाले को एक करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी.

उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर बताया, "दिल्ली के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर. कैबिनेट ने फैसला किया है कि वह ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपये ईनाम के तौर पर देगी. यह भी पढ़े-एशियाई खेल 2018: यहां देखें किस देश की झोली में गए कितने मेडल

वहीं रजत पदक जीतने वालों को दो करोड़ तो वहीं कांस्य जीतने वालों को एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे."

उन्होंने कहा, "इसी तरह एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वालों दिल्ली के खिलाड़ियों को दिल्ली सरकार एक करोड़ रुपये का ईनाम देगी. रजत पदक जीतने वालों को 75 लाख रुपये तो वहीं कांस्य पदक जीतने वालों को 50 लाख रुपये का ईनाम मिलेगा." इसके लिए खिलाड़ी का आखिरी तीन साल दिल्ली का निवासी होना जरूरी है।

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू