दिल्ली: आज लोकसभ में तीन प्रमुख विधयक होंगे पेश, 40 लाख निवासियों की नजर अनधिकृत कॉलोनियों पर

लोकसभा में गुरुवार को तीन प्रमुख विधेयकों को चर्चा और पारित कराने के लिए पेश किया जाएगा. इन विधेयकों में अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत करने के साथ-साथ आयकर संशोधन और एक औद्योगिक मामले पर विधेयक शामिल है. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली विधेयक, 2019 को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पेश करेंगे. उन्होंने यह विधेयक मंगलवार को पेश किया था.

खजूरी अनधिकृत कॉलोनी (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली: लोकसभा (Lok Sabha) में गुरुवार को तीन प्रमुख विधेयकों को चर्चा और पारित कराने के लिए पेश किया जाएगा. इन विधेयकों में अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत करने के साथ-साथ आयकर संशोधन और एक औद्योगिक मामले पर विधेयक शामिल है. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (अनधिकृत कॉलोनियों में निवासियों के सार्वजनिक अधिकारों को मान्यता) विधेयक, 2019 को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पेश करेंगे. उन्होंने यह विधेयक मंगलवार को पेश किया था. इस विधेयक से दिल्ली (Delhi) के लगभग 40 लाख निवासियों को फायदा मिलने की उम्मीद है.

यह विधेयक ऐसी कॉलोनियों के उन निवासियों को संपत्ति के मालिकाना हक या हस्तांतरण या गिरवी रखने के अधिकारों को मान्यता देने के लिए विशेष प्रावधान प्रदान करेगा, जो पॉवर ऑफ अटार्नी, बिक्री समझौता, वसीयत, कब्जा पत्र या किसी अन्य दस्तावेज के आधार पर संपत्ति के कब्जेदार हैं.

यह भी पढ़ें: अमित शाह ने लोकसभा में पेश किया एसपीजी संशोधन बिल: अब सिर्फ प्रधानमंत्री को मिलेगी सुरक्षा, गांधी परिवार को SPG सुरक्षा से किया गया बाहर

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार औद्योगिक संबंध संहिता 2019 विधेयक पेश करेंगे, जो ट्रेड यूनियनों, औद्योगिक इकाइयों या उपक्रमों में रोजगार की परिस्थितियों, औद्योगिक विवादों के निपटान या जांच से संबंधित कानूनों में संशोधन कर उन्हें और मजबूत बनाएगा. केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण कराधान कानून (संशोधन), विधेयक 2019 पेश करेंगी. इस विधेयक में आयकर अधिनियम 1961 और वित्त (संख्या 2) अधिनियम 2019 में संशोधन किया जाना है.

Share Now

संबंधित खबरें

महाराष्ट्र से सुप्रिया सुले, श्रीकांत शिंदे और प्रफुल्ल पटेल को बड़ी जिम्मेदारी, 60 देशों के दौरे पर जाने वाले सांसदों के पार्लियामेंट्री फ्रेंड्स ग्रुप में नाम शामिल

Ricky Syngkon Passes Away: PM नरेंद्र मोदी ने शिलांग के MP रिकी सिंगकोन के निधन पर शोक जताया, कहा ‘मेघालय के लोगों के प्रति उनकी समर्पित सेवा के लिए उन्हें याद किया जाएगा’

‘Ghar Ghuskar Goli Maarunga’: राहुल गांधी और 25 सांसदों को 'घर में घुसकर गोली मारने' की धमकी, कोटा का आरोपी पुलिस हिरासत में; बीजेपी और करणी सेना ने झाड़ा पल्ला

Court Cases in India: भारतीय अदालतों में लंबित मामलों का अंबार, 4.76 करोड़ से अधिक केस पेंडिंग; सुप्रीम कोर्ट में आंकड़ा 92 हजार के पार

\