CM Arvind Kejriwal Got Interim Bail: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को SC से राहत, शराब घोटाला केस में 1 जून तक मिली अंतरिम जमानत

CM Arvind Kejriwal Got Interim Bail: सुप्रीम कोर्ट ने आज दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई की. इस दौरान SC ने फैसला सुनाते हुए उन्हें  एक जून तक अग्रिम जमानत दी है. बता दें, शराब घोटाला केस में सीएम अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद से वे तिहाड़ जेल में बंद हैं. सुनवाई के दौरान जांच एजेंसी की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने लोकसभा चुनाव के कारण केजरीवाल के प्रति किसी भी तरह की नरमी दिखाने का कड़ा विरोध किया था. उन्होंने कहा था कि AAP के राष्ट्रीय संयोजक को अंतरिम जमानत देना राजनेताओं के लिए एक अलग वर्ग बनाने जैसा होगा. हालांकि, सुनवाई खत्म होने के बाद SC ने उन्हें 1 जून तक के लिए जमानत दे दी.

CM केजरीवाल को SC से राहत, 1 जून तक मिली अंतरिम जमानत