देश

VIDEO: श्रीनगर के Hazratbal Dargah में भीड़ ने तोड़ा अशोक चिन्ह, ईंट-पत्थर से घटना को दिया अंजाम; BJP ने की निंदा

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित हजरतबल दरगाह में शुक्रवार शाम एक बड़ा विवाद सामने आया है. यहां दरगाह के जीर्णोद्धार के दौरान लगाए गए संगमरमर के पत्थर पर उकेरे गए अशोक चिह्न को भीड़ ने तोड़ दिया.

VIDEO: श्रीनगर के Hazratbal Dargah में भीड़ ने तोड़ा अशोक चिन्ह, ईंट-पत्थर से घटना को दिया अंजाम; BJP ने की निंदा
Photo- @iam_jasrotia/X

 Hazratbal Dargah Dispute: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के श्रीनगर स्थित हजरतबल दरगाह में शुक्रवार शाम एक बड़ा विवाद सामने आया है. यहां दरगाह के जीर्णोद्धार के दौरान लगाए गए संगमरमर के पत्थर पर उकेरे गए अशोक चिह्न (Ashoka Symbol Broken) को भीड़ ने तोड़ दिया. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग ईंटों से चिह्न तोड़ रहे हैं. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस्लामी रीति-रिवाजों (Islamic Rituals) के अनुसार, किसी भी आकृति का निर्माण वर्जित है.

ईद-ए-मिलाद (Eid-e-milad) के मौके पर नमाज पढ़ने आए लोगों ने संगमरमर के पत्थर पर अशोक चिह्न देखकर विरोध किया और गुस्साई भीड़ ने चिह्न तोड़ दिया. इससे पहले भी स्थानीय लोगों ने इस चिह्न पर आपत्ति जताई थी.

ये भी पढें: Srinagar Airport Video: श्रीनगर एयरपोर्ट पर एक्स्ट्रा लगेज के चार्ज को लेकर विवाद, सेना के जवान ने कर्मचारियों को बुरी तरह पीटा; देखें वीडियो

हजरतबल दरगाह में पत्थर से तोड़ा गया अशोक चिन्ह

J&K वक्फ बोर्ड चेयरपर्सन दरख्शां अंद्राबी का बयान

बीजेपी ने घटना की निंदा की

जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड (Jammu and Kashmir Waqf Board) की अध्यक्ष और बीजेपी नेता डॉ. दरख्शां अंद्राबी (BJP leader Dr. Darakshan Andrabi) ने इस घटना की निंदा की है. उनका कहना है कि राष्ट्रीय चिह्न को नुकसान पहुंचाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और एक अपराध है. दोषियों की पहचान होते ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी और उन्हें दरगाह में प्रवेश करने से रोक दिया जाएगा.

नेशनल कॉन्फ्रेंस की प्रतिक्रिया?

वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक तनवीर सादिक (MLA Tanveer Sadiq) ने प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता दिखाई. उन्होंने कहा कि इस्लाम में मूर्ति पूजा सख्त वर्जित है और हजरतबल दरगाह में मूर्ति स्थापित करना इस मान्यता के विरुद्ध है. उन्होंने जोर देकर कहा कि पवित्र स्थानों पर केवल तौहीद की पवित्रता ही दिखाई देनी चाहिए.

तीन दिन पहले हुआ था उद्घाटन

बता दें, इस दरगाह का हाल ही में जीर्णोद्धार किया गया था और तीन दिन पहले वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने इसका उद्घाटन किया था. उसी दौरान, संगमरमर की पट्टिका पर अशोक चिह्न उकेरा गया था, जिससे विवाद पैदा हो गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2025 07:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).