Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज झारखंड के खूंटी में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कांग्रेस पर करारा हमला बोला. शाह ने कहा कि आज मणिशंकर अय्यर हमें धमकी दे रहे हैं, वह हमसे पाकिस्तान का सम्मान करने के लिए कह रहे हैं. वह बता रहे हैं कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है. कुछ दिन पहले, फारूक अब्दुल्ला ने हमसे कहा था PoK के बारे में बात न करें, क्योंकि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है. मैं इंडिया गठबंधन के नेताओं को बताना चाहता हूं कि PoK भारत का है. इसे कोई हमसे नहीं छीन सकता है. PoK को भारत में मिलाने की बात करने के बजाय, कांग्रेस हमें परमाणु बम की धमकी देती है. हमारी संसद ने बहुमत से यह प्रस्ताव पारित किया है कि PoK भारत का हिस्सा है. यह स्पष्ट है कि PoK की हर इंच जमीन भारत की है.
कांग्रेस हमें परमाणु बम की धमकी दे रही है: अमित शाह
#WATCH झारखंड: खूंटी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "आज मणिशंकर अय्यर हमें धमकी दे रहे हैं, वह हमसे पाकिस्तान का सम्मान करने के लिए कह रहे हैं क्योंकि उनके पास परमाणु बम है। कुछ दिन पहले, फारूक अब्दुल्ला ने हमसे कहा था PoK के बारे में बात न… pic.twitter.com/kGyoNXkbUs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2024













QuickLY