Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, गंगा राम अस्पताल में भर्ती
सोनिया गांधी (Photo: PTI)

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की तबीयत बिगड़ने के चलते हुए दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कांग्रेस अध्यक्ष कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित हुई थी समस्या बढ़ने के बाद उन्हें अब अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह जानकारी दी.

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है. उन्हें कोविड से संबंधित दिक्कतों के चलते आज गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया और उन्हें अस्पताल में निगरानी के लिए रखा जाएगा.