Karnataka By-Elections 2019: कांग्रेस की चुनाव आयोग से कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के खिलाफ कार्रवाई की मांग

कर्नाटक कांग्रेस ने शनिवार को चुनाव आयोग से राज्य की 15 विधानसभा सीटों पर पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव से पहले लागू आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन के लिये राज्य के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. हालांकि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री येदियुरप्पा द्वारा इन्हें कथित रूप से कर्नाटक का भावी मंत्री कहने पर कड़ी आपत्ति जताई.

बीएस येदियुरप्पा (Photo Credits: IANS)

कर्नाटक कांग्रेस (Congress) ने शनिवार को चुनाव आयोग (Election Commission) से राज्य की 15 विधानसभा सीटों पर पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव से पहले लागू आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन के लिये राज्य के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा (B. S. Yediyurappa) के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. यह भी पढ़ें: डीके शिवकुमार के समर्थन में उतरी कर्नाटक कांग्रेस, JDS ने भी गिरफ्तारी की निंदा की

उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) ने 13 नवंबर को जैसे ही कांग्रेस-जद (एस) के 17 विधायकों को अयोग्य करार देने के विधानसभा अध्यक्ष के फैसले को बरकरार रखने और उन्हें उपचुनाव लड़ने की अनुमति दी, 16 विधायक भाजपा में शामिल हो गए.

यह भी पढ़ें: Karnataka By-Elections 2019: कर्नाटक उपचुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, 13 अयोग्य ठहराए गए विधायकों को मिला टिकट

हालांकि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री येदियुरप्पा द्वारा इन्हें कथित रूप से कर्नाटक का भावी मंत्री कहने पर कड़ी आपत्ति जताई. कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में कहा, "येदियुरप्पा ने 16 विधायकों का भाजपा में स्वागत करते समय उन्हें उपचुनाव के बाद कर्नाटक के भावी मंत्री बताते देते हुए कहा था कि उनसे जो भी वादे किये गए थे उन्हें पूरा किया जाएगा."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड