देश

Rahul Gandhi's Helicopter Checked by EC: राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर जांच पर भड़कीं सुप्रिया श्रीनेत, कहा- PM मोदी का चॉपर भी तो चेक करो (Watch Video)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आज तमिलनाडु के नीलगिरी पहुंचने पर चुनाव आयोग के अधिकारियों द्वारा उनके हेलिकॉप्टर की तलाशी की गई. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र केरल के वायनाड जा रहे थे, जहां उनकी कई प्रचार सभाएं आयोजित थीं.

Rahul Gandhi's Helicopter Checked by EC: राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर जांच पर भड़कीं सुप्रिया श्रीनेत, कहा- PM मोदी का चॉपर भी तो चेक करो (Watch Video)

Rahul Gandhi's Helicopter Checked by EC: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आज तमिलनाडु के नीलगिरी पहुंचने पर चुनाव आयोग के अधिकारियों द्वारा उनके हेलिकॉप्टर की तलाशी की गई. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र केरल के वायनाड जा रहे थे, जहां उनकी कई प्रचार सभाएं आयोजित थीं. इस दौरान हेलीकॉप्टर के नीलगिरी में उतरने के बाद उड़नदस्ते के अधिकारियों ने उसकी तलाशी ली.

राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर चेकिंग पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि पीएम और एच.एम को भी स्पेशल स्टेटस मत दो. उनका चॉपर भी तो चेक करो.

ये भी पढें: केजरीवाल से मिलने के बाद बोले सीएम भगवंत मान, कहा – आमने -सामने नहीं,शीशे के पार से फ़ोन पर बात कराई गई,जैसे कोई बहुत बड़ा क्रिमिनल हो-Video

राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर जांच पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की चुनाव आयोग ने की जांच

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि हमें कोई दिक्कत नहीं है. आप सबके हेलीकॉप्टर को चेक कीजिए। हमारे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है. ऐसे ही आप प्रधानमंत्री के हेलिकॉप्टर को चेक कीजिए. गृह मंत्री के हेलिकॉप्टर को चेक कीजिए. चुनाव आयोग एक निष्पक्ष संस्था है, जिसके अधीन इस समय कानून-व्यवस्था है. 'साच को आंच नहीं', आप कितनी भी जांच कर लीजिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2024 02:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).