देश

VIDEO: यूपी के Pratapgarh पहुंचे CM Yogi, मां बेल्हा देवी के किए दर्शन; ₹575 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रतापगढ़ के दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने जिले को 575 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की सौगात दी.

VIDEO: यूपी के Pratapgarh पहुंचे CM Yogi, मां बेल्हा देवी के किए दर्शन; ₹575 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात
सीएम योगी (Photo : X)

CM Yogi Pratapgarh Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रतापगढ़ के दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने जिले को 575 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की सौगात दी. इसके अलावा सड़क, शिक्षा, पुलिस और पर्यटन से जुड़े करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया. जानकारी के अनुसार, उड़ैयाडीह से पृथ्वीगंज मार्ग (Udaiyadih to Prithviganj Road) का चौड़ीकरण 12.34 करोड़ रुपये की लागत से और फतनपुर-बीरापुर (Fatehpur-Birapur Road) मार्ग का चौड़ीकरण 23.30 करोड़ रुपये से किया जाएगा.

इसके अलावा लालगंज-मंझनपुर-मऊ (Lalganj-Manjhanpur-Mau Road) मार्ग पर 36.80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि रांकी मुस्तफाबाद-लालगंज (Mustafabad-Lalganj Road) मार्ग का चौड़ीकरण 27.50 करोड़ रुपये से किया जाएगा.

ये भी पढें: उप्र : प्रतापगढ़ में तीन अलग-अलग पुलिस मुठभेड़ में पांच आरोपी गिरफ्तार

आज प्रतापगढ़ पहुंचे सीएम योगी

दर्जनों गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ा जाएगा

यही नहीं, छोटे संपर्क मार्गों को ध्यान में रखते हुए दर्जनों गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ा जाएगा. विश्वनाथगंज रेलवे अंडरपास (Vishwanathganj Railway Underpass) से बोझी संपर्क मार्ग, समापुर-खीरी बभनौटी मार्ग, असरही गांव का संपर्क मार्ग और कई अन्य संपर्क मार्ग भी बनाए जाएंगे.

विद्यालयों के निर्माण पर होंगे करोड़ों रुपये खर्च

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में भी बड़े काम किए जाएंगे. सीएम कम्पोजिट (CM Composite School) और अभ्युदय विद्यालयों के निर्माण (Abhyudaya Schools) पर करोड़ों खर्च किए जाएंगे, जिसमें अकेले सदर क्षेत्र का सीएम मॉडल कम्पोजिट विद्यालय 25.42 करोड़ की लागत से बनेगा. पुलिस लाइन में साइबर थाना, ट्रांजिट हॉस्टल और पुलिस चौकी भवन का भी निर्माण कराया जाएगा.

पर्यटन और धार्मिक स्थलों के विकास पर भी ध्यान दिया गया है. संडवाचंद्रिका मंदिर और यक्ष-युधिष्ठिर संवाद स्थल का सौंदर्यीकरण किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2025 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).