मशहूर शायर मिर्जा गालिब की जयंती पर हरियाणा विधानसभा में CM मनोहर लाल और नेता प्रतिपक्ष हुड्डा के बीच शायराना भिड़ंत देखने को मिली. अभय चौटाला के वॉकआउट करने के बाद नेता प्रतिपक्ष और सीएम मनोहर लाल के बीच शायरी वार शुरू हो गया.
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यह कहते हुए इस पर सीएम और पूर्व सीएम के बीच शायरी का दौर हो गया। नेता प्रतिपक्ष ने यह कहा, "चमन को सींचने में कुछ पत्तियां झड़ गई होंगी, यही इल्जाम लग रहा है हम पर बेवफाई का, चमन को रौंद डाला जिन्होंने अपने पैरों से, वही दावा कर रहे हैं इस चमन की रहनुमाई का" इसके बाद दोनों ओर से एक के बाद एक कई शायरी आई और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंत में कहा कि, "मेरी खामोशियों का लिहाज कीजिए, मेरे लफ्ज आप से बर्दाश्त नहीं होंगे."
गालिब साहब की जयंती पर हरियाणा विधानसभा में CM खट्टर साहब और नेता प्रतिपक्ष हुड्डा साहब के बीच शायराना भिड़ंत।
हरियाणवियों का तलफ़्फ़ुज़ नहीं, तेवर देखो। pic.twitter.com/7RQTapWWmY
— Rofl Gandhi 2.0 🏹 (@RoflGandhi_) December 28, 2022










QuickLY