Exit Poll 2019: सीएम कमलनाथ ने खड़े किए सवाल, कहा- यह एग्जिट पोल नहीं, मनोरंजन पोल, असली पोल 23 मई को खुलेगी
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ (CM Kamal Nath) ने विभिन्न समाचार माध्यमों के एग्जिट पोल पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि 'यह एग्जिट पोल नहीं, मनोरंजन पोल है...
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ (CM Kamal Nath) ने विभिन्न समाचार माध्यमों के एग्जिट पोल पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि 'यह एग्जिट पोल नहीं, मनोरंजन पोल है. पोल तो 23 मई को खुलेगी.' रविवार को सातवें चरण के मतदान के बाद विभिन्न समाचार माध्यमों के एग्जिट पोल सामने आए. इनमें फिर बीजेपी के नेतृत्व में सरकार बनने का रुझान जताया गया है.
कमलनाथ ने मंगलवार को एग्जिट पोल पर संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा, "सोशल मीडिया पर बहुत सी ऐसी जानकारियां आ रही हैं, यह एग्जिट पोल नहीं मनोरंजन पोल है. असली पोल जो खुलने वाली है, वह 23 तारीख को खुलेगी."
यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019: सीएम कमलनाथ ने कहा- एक बार फिर हम फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार
कमलनाथ ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, "एग्जिट पोल की जो परंपरा बनाई गई है, इनके रुझानों पर ही जश्न मना लो. सच्चाई 23 तारीख को सामने आएगी. सोशल मीडिया पर ईवीएम का एक नया घोटाला सामने आ रहा है. वह कितना सही है और कितना सही नहीं है, वह 23 मई को सामने आ जाएगा."
ज्ञात हो कि, देश के विभिन्न समाचार माध्यमों ने जो एग्जिट पोल या सर्वे के अनुसार अनुमान जारी किए हैं, उसके मुताबिक भाजपा को एक बार फिर पूर्ण बहुमत मिल रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2019 01:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

