CM Bommai On Sanjay Raut: संजय राउत चीन के एजेंट और देशद्रोही हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है: CM बोम्मई
मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Photo Credits ANI)

CM Bommai On Sanjay Raut: संजय राउत ने कहा था कि जैसे चीन भारत में घुसा है, वैसे ही हम (कर्नाटक) में घुसेंगे. अब इस बयान पर कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि संजय राउत देश की एकता और अखंडता को खराब कर रहे हैं, मुझे संदेह है कि क्या वह चीन के पक्ष में हैं? ये चीन का एजेंट है, ये देशद्रोही है। अगर वह इस तरह की बात करते रहे तो हम उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे.

संजय राउत ने कहा था कि जैसे चीन भारत में घुसा है, वैसे ही हम (कर्नाटक) में घुसेंगे. हमें किसी की इजाजत की जरूरत नहीं है, हम इसे चर्चा के जरिए सुलझाना चाहते हैं, लेकिन कर्नाटक के मुख्यमंत्री आग भड़का रहे हैं. महाराष्ट्र में कमजोर सरकार है और इस पर कोई स्टैंड नहीं ले रही है."