चिराग पासवान बने LJP के नए अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा- उम्मीद है उनके नेतृत्व में पार्टी आगे बढ़ेगी

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) की बागडोर अपने बेटे व बिहार के जमुई से सांसद चिराग पासवान को सौंप दी. मंगलवार को दिल्ली में हुई एलजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चिराग पासवान को पार्टी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया. रामविलास पासवान ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि चिराग के नेतृत्व में पार्टी आगे बढ़ेगी.

केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान और चिराग पासवान (Photo Credits: IANS)

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) ने लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) की बागडोर अपने बेटे व बिहार (Bihar) के जमुई से सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) को सौंप दी. मंगलवार को दिल्ली (Delhi) में हुई एलजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक (National Executive Meeting) में चिराग पासवान को पार्टी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया. एलजेपी अध्यक्ष के रूप में चिराग पासवान को पदभार सौंपे जाने के बाद रामविलास पासवान ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि चिराग के नेतृत्व में पार्टी आगे बढ़ेगी. पार्टी को और मजबूत मिलेगी.

वहीं, चिराग पासवान ने कहा कि इस नए जिम्मेदारी के साथ मैं पार्टी को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाऊंगा. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में एलजेपी का विभिन्न राज्यों में विस्तार करेंगे और जनाधार बढाएंगे. अगले साल बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में एनडीए के साथ हमारा तालमेल बेहतर है और अगले चुनाव में हम निश्चित तौर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे. यह भी पढ़ें- बिहार विधानसभा से गायब तेजस्वी: चिराग पासवान ने कसा तंज, कहा- पद से दे दो इस्तीफा.

गौरतलब है कि चिराग पासवान बिहार की जमुई लोकसभा सीट से दूसरी बार सांसद बने हैं. चिराग पासवान के अध्यक्ष बन जाने के बाद रामविलास पासवान एलजेपी में मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे. बता दें कि लोक जनशक्ति पार्टी की स्थापना 73 वर्षीय रामविलास पासवान ने साल 2000 में की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, April 5, 2026: शादी के सीजन में सोना खरीदने वालों को राहत! गोल्ड की कीमतों में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों में 22K-24K के आज के ताजा रेट

Weather Forecast Today, April 5: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, मुंबई और चेन्नई में उमस भरी गर्मी; जानें देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड