बिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गरीबों के लिए पेंशन योजना का शुभारंभ किया
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शुक्रवार को राज्य में 60 वर्ष से अधिक आयु के गरीब लोगों के लिए मुख्यमंत्री वृद्ध पेंशन योजना का शुभारंभ किया.
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शुक्रवार को राज्य में 60 वर्ष से अधिक आयु के गरीब लोगों के लिए मुख्यमंत्री वृद्ध पेंशन योजना का शुभारंभ किया. योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के गरीब लोगों को प्रति माह 400 रुपये और 80 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को प्रति माह 500 रुपये मिलेंगे.
1 अप्रैल, 2019 से प्रभावी यह योजना का लाभ सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिलेगा. नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने इस योजना के लिए 18,000 करोड़ रुपये का एक विशेष कोष बनाया है, जो "गरीब बुजुर्गों को सम्मान और प्रतिष्ठा देगा." अभी तक पेंशन के लिए दो लाख से ज्यादा लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है. सरकार को 35 से 36 लाख आवेदन के आने की उम्मीद है.
Tags
संबंधित खबरें
Bihar Politics: बिहार में राज्यसभा चुनाव से पहले एनडीए की अहम बैठक, विधायकों ने सभी सीटों पर जीत का किया दावा
Nishant Kumar to Join JDU Today: बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार के बेटे निशांत की एंट्री, आज दोपहर 1 बजे जेडीयू की ग्रहण करेंगे सदस्यता
बिहार के CM नीतीश कुमार ने JD(U) कार्यकर्ताओं के विरोध के बीच राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन पत्र (See Pics and Videos)
Bihar Politics: 'मेरे दिल में एक इच्छा रही है', नीतीश कुमार ने राज्यसभा की दावेदारी पक्की की; नई बिहार सरकार को समर्थन का दिया भरोसा
\