शारदा घोटाला: CBI ने टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को भेजा समन
केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शारदा पोंजी घोटाला मामले में जांच में शामिल होने के लिए तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ'ब्रायन को तलब किया. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता डेरेक ओ'ब्रायन से अगस्त के पहले सप्ताह में सीबीआई टीम के सामने पेश होने को कहा गया है.
नई दिल्ली. केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शारदा पोंजी घोटाला (Saradha Chit Fund Scam) मामले में जांच में शामिल होने के लिए तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ'ब्रायन (Derek O'Brien) को तलब किया. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन (Derek O'Brien) से अगस्त के पहले सप्ताह में सीबीआई टीम (CBI Team) के सामने पेश होने को कहा गया है.
उन्होंने कहा कि एजेंसी ने उन्हें जनवरी में भी तलब किया था लेकिन उन्होंने संसद के शीतकालीन सत्र का हवाला देते हुए समय मांगा था.
Derek O'Brien,TMC:Jago Bangla is Trinamool’s official newspaper.Publisher-Derek O'Brien.Editor Subrata Bakshi was summoned by CBI months ago to seek clarifications. Now, publisher served a notice on July 25.Trinamool Motion in RS to oppose amendments to RTI Act started on July 25 pic.twitter.com/QLx7fghRKY
— ANI (@ANI) July 26, 2019
अधिकारियों ने कहा कि राज्यसभा सदस्य से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के मुखपत्र ‘जागो बांग्ला’ के बैंक खातों के कुछ वित्तीय लेनदेन के बारे में पूछताछ हो सकती है. डेरेक ओ ब्रायन (Derek O'Brien) पार्टी के आधिकारिक अखबार के प्रकाशक हैं.
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने शहीद दिवस रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया था कि केंद्रीय एजेंसियां तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और निर्वाचित प्रतिनिधियों को धमकी दे रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2019 11:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

