NEET Scam Case: नीट पेपर लीक मामले में मायावती की मांग, मुख्य आरोपियों के खिलाफ एक्शन ले सरकार
Credit-Twitter X

NEET Scam Case: नीट यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने नीट पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई करने की बात कही है. बसपा सुप्रीमो मायवती ने एक्स पर लिखा-सरकार को NEET पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करना जरूरी है. क्योंकि इसकी वजह से निर्दोष छात्र पिस रहे हैं. इसके अलावा इसकी आड़ में कोई भी सियासत करना ठीक नहीं है. बता दें, इससे पहले यूजीसी-नेट और नीट यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर कांग्रेस ने लखनऊ में शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान विधानसभा घेरने जा रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस की बीच झड़प हो गई. कांग्रेसियों ने लगी बैरिकेडिंग को तोड़ने का भी प्रयास किया. इस मौके कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को हिरासत में लिया गया है.

नीट पेपर लीक मामले में मायावती ने दी प्रतिक्रिया