Bihar: सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक, शख्स ने मारा थप्पड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार (Watch Video)
सीएम नीतीश कुमार (Photo Credits ANI)

Attack on CM Nitish Kumar: बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है. रविवार को एक शख्स ने बख्तियारपुर में उनके उन्हें थप्पड़ मार दिया. जिसके तुरन्त बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. जिससे फिलहाल पूछताछ की जा रही है. लेकिन शख्स के बारे में बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है. बता दें कि योगी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर पटना लौटे सीएम नीतीश कुमार बख्तियारपुर में निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान वे किसी मूर्ती का माल्यार्पण करने के लिए जा रहे थे. तभी भीड़ में शामिल एक शख्स ने उन पर हमला कर दिया.