बिहार: JDU नेता अजय आलोक के घर में घुसा बाढ़ का पानी, देखें तस्वीर

ANI न्यूज एजेंसी के अनुसार आज पटना स्थित जनता दल (यूनाइटेड) के नेता अजय आलोक के घर में भी बाढ़ का पानी घुस गया. जिसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं. इन तस्वीरों में जनता दल के नेता अजय आलोक अपने घर में घुसे बाढ़ के पानी के बीच खड़े हैं.

नेता अजय आलोक (Photo Credits: ANI)

बिहार में मानसूनी भारी बारिश और नदियों के उफान से चारो तरफ हाहाकार मच हुआ है. आलम यह है कि सूबे के 15 जिलों को जहां हाई अलर्ट (High Alert) पर रखा गया है तो वहीं रेल परिचालन भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. बिहार के कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश से 13 ट्रेनों को जहां रद्द कर दिया गया है, वहीं कई ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित मार्ग से किया जा रहा है.

ANI न्यूज एजेंसी के अनुसार आज पटना स्थित जनता दल (यूनाइटेड) (Janata Dal (United) के नेता अजय आलोक (Ajay Alok) के घर में भी बाढ़ का पानी घुस गया. जिसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं. इन तस्वीरों में जनता दल के नेता अजय आलोक अपने घर में घुसे बाढ़ के पानी के बीच खड़े हैं. यह भी पढ़ें- बिहार: भागलपुर में दीवार गिरने से तीन की मौत, वहीं पटना में पेड़ गिरने से चार ने गवाई जान

बता दें कि राज्य में बाढ़ की स्थिति के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि राज्य के कुछ क्षेत्रों में लगातार भारी बारिश हो रही है, वहीं वर्षा की वजह से गंगा नदी में भी पानी लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने आगे कहा बारिश को देखते हुए राज्य में उचित व्यवस्थाएं की गई हैं और प्रशासन लोगों की मदद करने के लिए सभी प्रयास कर रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

Brazil President India Visit: ब्राजील के राष्ट्रपति ने की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा पर‍िषद में सुधार की मांग, भारत को स्थायी सदस्यता देने का क‍िया समर्थन

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने यूएई को 6 विकेट से रौंदा, डेवाल्ड ब्रेविस ने की ताबड़तोड़ पारी; यहां देखें SA बनाम UAE मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Scorecard: दिल्ली में यूएई ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा रनों का टारगेट, अलीशन शराफू ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Live Score Update: दिल्ली में साउथ अफ्रीका बनाम यूएई के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\