CM Arvind Kejriwal's Bail Rejected: सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, HC ने जमानत देने से किया इनकार

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत पर दिल्ली हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया. जस्टिस सुधीर कुमार जैन की सिंगल बेंच ने सिविल कोर्ट के फैसले पर रोक लगाते हुए केजरीवाल को जमानत देने से इनकार कर दिया है.

Arvind Kejriwal's Bail Rejected: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत पर दिल्ली हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया. जस्टिस सुधीर कुमार जैन की सिंगल बेंच ने केजरीवाल को जमानत देने से इनकार कर दिया है. इससे पहले हाईकोर्ट ने 20 जून को निचली अदालत द्वारा दिए गए अरविंद केजरीवाल के जमानत आदेश पर रोक लगा दी थी. HC ने 21 जून को एजेंसी द्वारा निचली अदालत के फैसले को चुनौती दिए जाने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था. हाईकोर्ट ने मुख्य मामले की सुनवाई जुलाई के लिए तय कर दी है, जिसमें ईडी ने मामले में अरविंद केजरीवाल को नियमित जमानत देने के निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी थी.

सुनवाई के दौरान ED ने कोर्ट को बताया कि निचली अदालत के जज ने अपने फैसले में लिखा है कि उनके पास सभी दस्तावेज देखने का समय नहीं है. वहीं, अभिषेक मनु सिंघवी ने बेल रद्द नहीं करने की अपील की थी. अब जमानत के लिए केजरावाल सुप्रीम कोर्ट की शरण में जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Arvind Kejriwal Bail Case: क्या सीएम केजरीवाल को मिलेगी जमानत? दिल्ली HC आज सुनाएगा अपना फैसला

सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका

दरअसल, दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर केजरीवाल को जमानत दी थी. इसके इसके अगले दिन ही ईडी दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गई थी. बता दें, शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए उन्हें जमानत दे दी थी, जिसके बाद केजरीवाल ने 2 जून को सरेंडर किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड