देश

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के नतीजों से पहले कांग्रेस को झटका, दिग्गज नेता डॉ. अम्मार रिजवी बीजेपी में शामिल

कांग्रेस के पूर्व नेता एवं उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री रह चुके डॉ. अम्मार रिजवी बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गए. रिजवी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों का प्रशंसा की. रिजवी ने बीजेपी महासचिव अरूण सिंह की उपस्थिति में पार्टी मुख्यालय में सदस्यता ग्रहण की.

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के नतीजों से पहले कांग्रेस को झटका, दिग्गज नेता डॉ. अम्मार रिजवी बीजेपी में शामिल
कांग्रेस और बीजेपी का चुनाव चिन्ह (File Photo)

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व नेता एवं उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री रह चुके डॉ. अम्मार रिजवी बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गए. रिजवी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों का प्रशंसा की.

रिजवी ने बीजेपी महासचिव अरूण सिंह की उपस्थिति में पार्टी मुख्यालय में सदस्यता ग्रहण की. डा. अम्मार रिजवी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं और वह प्रदेश में कार्यवाहक मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं. उन्होंने इस वर्ष अप्रैल में कांग्रेस के संगठन के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था.

इस अवसर पर अम्मार रिजवी ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी कार्यशैली से काफी प्रभावित रहे हैं. जब वह हज के लिये गए थे तब सऊदी अरब में लोग प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों में भाजपा के बारे में एक प्रकार की गलतफहमी और भ्रम पैदा करने का काम किया जा रहा है. हमें भाजपा को लेकर इस प्रकार के भ्रम को दूर करना है. रिजवी ने ध्यान दिलाया कि उनके आल इंडिया माइनोरिटी फोरम फॉर डेमोक्रेसी ने लोकसभा चुनाव में राजनाथ सिंह का समर्थन किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2019 06:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).