BREAKING: 'मौत से पहले मुख्तार अंसारी ने खुद कहा कि उसे जहर दिया गया', भाई अफजाल ने किया बड़ा खुलासा
मुख्तार के बड़े भाई और सांसद अफजाल अंसारी ने कहा- मुख्तार अंसारी को रास्ते से हटा दिया गया. समय आने पर हम इस बात का पुख्ता सबूत देंगे कि उन्हें जहर देकर मारा गया था. पूरी सरकार और उसकी मशीनरी ने बहुत बड़ी साजिश रची है.
गाजीपुर, यूपी: माफिया-डॉन मुख्तार अंसारी को गाजीपुर में उसके पैतृक गांव में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया. बता दें कि मुख्तार अंसारी की गुरुवार को मौत हो गई थी. मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया. बांदा मेडिकल कॉलेज में मुख्तार का पोस्टमार्टम हुआ, जिसके बाद बेटे उमर अंसारी के साथ गाजीपुर लाया गया.
मुख्तार के बड़े भाई और सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार और प्रसाशन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि "मुख्तार अंसारी को मार दिया गया है. कुछ अपराधियों को बचाने के लिए उसे रास्ते से हटा दिया गया. समय आने पर हम इस बात का पुख्ता सबूत देंगे कि उन्हें जहर देकर मारा गया था. पूरी सरकार और उसकी मशीनरी ने बहुत बड़ी साजिश रची है.
#WATCH | Ghazipur, UP: Gangster-turned-politician Mukhtar Ansari's brother Afzal Ansari says, "Mukhtar Ansari has been killed and removed out of the way. When the time comes, we will give strong proof that he was killed with poison... To save some criminals, the whole government… pic.twitter.com/ZEYVemgodZ
— ANI (@ANI) March 30, 2024
'मुख्तार ने खुदा कहा कि उसे जहर दिया गया'
अफजाल अंसारी ने कहा- 26 मार्च को मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से मेडिकल कॉलेज भेजा गया था... अधीक्षक ने कहा कि डॉक्टरों ने सुझाव दिया है इसलिए भेजा गया है. सुबह 3 बजे हमें मैसेज मिला कि मुख्तार अंसारी की हालत गंभीर है... जब हम अस्पताल पहुंचे तो बड़ी मुश्किल से सिर्फ 5 मिनट के लिए मिलने दिया गया... 5 मिनट की मुलाकात के दौरान... मुख्तार अंसारी ने कहा कि उन्हें जहर दिया गया था और इस वजह से वह बेहोश हो गए थे. उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत दर्द हो रहा था. उन्होंने कहा कि वह बेहोश हो गए थे और उसी हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया."
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2024 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

