Karnataka New CM: कर्नाटक के नए सीएम होंगे बसवराज बोम्मई, येदियुरप्पा के बाद अब संभालेंगे सूबे की BJP सरकार की कमान

बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद कर्नाटक का मुख्यमंत्री कौन होगा. अब तक कयास लगाये जा रहे थे. लेकिन मंगलवार को बीजेपी के विधायक दल की बैठक में बसवराज बोम्मई को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्य की कमान उनके हाथों में सौंपी दी गई है. जो येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद बोम्मई कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे.

कर्नाटक के नये सीएम होंगे बसवराज बोम्मई (Photo Credits PTI)

नई दिल्ली: बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद कर्नाटक का मुख्यमंत्री कौन होगा. अब तक कयास लगाये जा रहे थे. लेकिन मंगलवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक में बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्य की कमान उनके हाथों में सौंप दी गई है. जो येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री (New Chief Minister) होंगे. हालांकि बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम की घोषणा से पहले और कई नाम सीएम की रेस में चल रहे थे. लेकिन ज्यादातर लोगों की राय बसवराज बोम्मई के नाम पर सहमती बनने के बाद बीजेपी ने कर्नाटक का सीएम उन्हें बनाने को के बारे में फैसला लिया.

राज्य की कमान उनके हाथों में सौंपे जाने पर मीडिया से बातचीत में बसवराज बोम्मई ने कहा कि मौजूदा स्थिति में ये एक बड़ी जिम्मेदारी है. मैं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के अनुरूप गरीबों के लिए काम करने की कोशिश करूंगा. मैंने कभी इसकी उम्मीद नहीं की थी. हालांकि मुझे अपनी मेहनत पर भरोसा था और मुझे इसका परिणाम मिला. यह भी पढ़े: Karnataka: सीएम पद छोड़ने के बाद 10-15 साल भाजपा को मजूबत करूंगा – CM येदियुरप्पा

कर्नाटक के नये सीएम होंगे बसवराज बोम्मई:

वहीं बसवराज बोम्मई को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुने जाने पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा ने कहा कि हमने सर्वसम्मति से बसवराज बोम्मई को विधायक दल का नेता चुना, हम सब बहुत खुश हैं.

बता दें कि बीजेपी ने जिस सोमप्पा बोम्मई को कर्नाटक सरकार की कमान सौंपी है. वे मौजूदा सरकार में गृह मंत्री मंत्री है. वे येदियुरप्पा के करीबी भी बताये जाते हैं. येदयुरप्पा के दोनों मंत्रिमंडल में मंत्री रहे हैं. वे पेशे से इंजीनियर रहे हैं. वे वर्ष 2008 में जनता दल सेक्युलर को छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी में में शामिल हुए और तब से पार्टी में बने हुए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट