अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां झारखंड की नदियों में विसर्जित की जाएंगी
प्रधानमंत्री रहते हुए वाजपेयी ने साल 2000 में झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्ताराखंड ये तीन राज्य बनाए थे
रांची: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां झारखंड की नदियों में विसर्जित की जाएंगी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के एक पदाधिकारी ने शनिवार को यह बात कही. मुख्यमंत्री रघुबर दास ने शुक्रवार रात नई दिल्ली में अधिकारियों और मंत्रियों के साथ एक बैठक की थी और उसके बाद यह घोषणा की गई है. बीजेपी की झारखंड इकाई के उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश ने आईएएनएस को बताया, "बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पूर्व नेता की अस्थियां राज्य की नदियों में एक कलश यात्रा आयोजित करके विसर्जित की जाएंगी, जो हर जिले में जाएगी."
उन्होंने बताया कि योजना के मुताबिक, अस्थियों को गंगा, स्वर्णरेखा, दामोदर, कोयल कारो और खरकई नदियों में विसर्जित किया जाएगा. वाजपेयी ने 2000 में झारखंड समेत तीन राज्य बनाए थे.
संबंधित खबरें
LPG संकट के बीच संजय राउत ने BJP को घेरा, मिठी नदी का फोटो पोस्ट कर कहा- नाले में मिला 'दुनिया का सबसे बड़ा गैस भंडार'; मुंबई मेयर रितु तावड़े ने किया पलटवार
Maharashtra LPG Crisis: महाराष्ट्र में गैस संकट पर बोले सीएम फडणवीस, प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, कांग्रेस सिर्फ अफवाह फैला रही है; VIDEO
Farrukhabad News: यूपी के फर्रुखाबाद में गैस की लाइन बनी मौत की कतार, सिलेंडर के इंतजार में 75 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम; सरकार पर उठे सवाल
Powai News: मुंबई के पवई में शख्स पर हमला, पैसे न देने पर सोशल मीडिया पर नग्न वीडियो वायरल करने की धमकी; दो गिरफ्तार
\