Assembly Elections 2023 Schedule: मध्य प्रदेश-राजस्थान समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव  के तारीखों का आज होगा ऐलान,  EC ने दिल्ली में 12 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस
Photo Credits -EC

Assembly Elections 2023 Schedule: देश में आगामी लोकसभा चुनाव से पहले इस साल मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है. चुनाव के तारीखों के ऐलान को लेकर भारतीय निर्वाचन आयोग दोपहर 12 बजे दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन बुलाया है. जिसमें वह मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत पांच राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा.

मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत पांच राज्यों में इस साल के अंत में कार्यकाल ख़त्म हो रहा है. जिसमें  40 सदस्यों वाली मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल जहां दिसंबर में खत्म हो रहा है, वहीं 90 सदस्यों वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा का कार्यकाल जनवरी में खत्म हो जाएगा. 230 सदस्यों वाली मध्य प्रदेश विधानसभा, 200 सदस्यों वाली राजस्थान विधानसभा और 119 सदस्यों वाली तेलंगाना विधानसभा का कार्यकाल भी जनवरी में ही खत्म हो रहा है

Tweet: