Jammu and Kashmir Election Results 2024: 'J&K में LG द्वारा 5 विधायकों की नियुक्ति असंवैधानिक', जम्मू-कश्मीर कांग्रेस प्रमुख तारेक हमीद कर्रा का गंभीर आरोप (Watch Video)
Photo- ANI

Jammu and Kashmir Election Results 2024: श्रीनगर से जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के प्रमुख तारेक हमीद कर्रा ने चुनावी रुझानों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि घाटी में उनकी पार्टी 50 सीटों का आंकड़ा पार करेगी. उन्हें अभी भी उम्मीद है कि अंतिम नतीजे उनके अनुमान के अनुसार होंगे. कर्रा ने उपराज्यपाल द्वारा पांच विधायकों की नियुक्ति को पूरी तरह से असंवैधानिक और अनडेमोक्रेटिक बताया. उन्होंने इसे जनता के जनादेश का अपमान करार दिया. बता दें, तारेक कर्रा केंद्रीय शाल्टेंग विधानसभा सीट से 9758 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं.

'J&K में LG द्वारा 5 विधायकों की नियुक्ति असंवैधानिक'