Congress MLA Demand: लाडली बहन योजना का लाभ ट्रांसजेंडर को भी मिले, अमरावती की कांग्रेस विधायक यशोमती ठाकुर की मांग-Video
महाराष्ट्र विधानसभा में अमरावती जिले की तिवसा की कांग्रेस की विधायक यशोमती ठाकुर ने तृतीयपंथीयों को लाडली बहन योजना का लाभ देने की मांग सरकार से की है.
Congress MLA Demand : महाराष्ट्र विधानसभा में अमरावती जिले की तिवसा की कांग्रेस की विधायक यशोमती ठाकुर ने तृतीयपंथीयों को लाडली बहन योजना का लाभ देने की मांग सरकार से की है. ठाकुर ने कहा की महिलाओं के लिए नीति बनाई गई है. लेकिन ट्रांसजेंडर लोगों की नीति अब तक हम तक नहीं पहुंची है. उन्होंने कहा की ,' लाडली बहन योजना आपने शुरू की है, ये अच्छी योजना है, लेकिन तृतीयपंथीयों का क्या ?
उनकी तरफ कौन ध्यान देगा. उनकी तरफ ध्यान देना जरुरी है. जो तृतीयपंथी एसटी बस से सफ़र करते है, तृतीयपंथीयों की आर्थिक हालत काफी खराब होती है. जिसके कारण उन्हें भी एसटी बस में सहूलियत दी जाएं. बता दें की लाडली बहन योजना के तहत महाराष्ट्र की महिलाओं को 1500 रूपये महिना सरकार की ओर से दिया जाएगा. ये भी पढ़े :PM CARES for Children Scheme: कोरोना से अनाथ हुए बच्चों की मदद से जुड़े 50% आवेदन रद्द, सरकार ने नहीं बताया कारण?
देखें वीडियो :
राज्यातील उमेद अंतर्गत काम करणाऱ्या महिला कर्मचाऱ्यांच्या वेतनाबाबत तसेच त्यांच्या नोकरी बाबत सरकारने दखल घेऊन कारवाई करण्याची गरज आहे. तसेच राज्यातील तृतीयपंथीयांचे धोरण अद्याप जाहीर झाले नसून तृतीयपंथीयांनाही माझी बहीण लाडकी या योजनेचा लाभ मिळावा, तर पंतप्रधान आवास योजनेअंतर्गत… pic.twitter.com/fvGg7bSwri
— Adv. Yashomati Thakur (@AdvYashomatiINC) July 12, 2024
कुछ दिन पहले ही सरकार ने इसकी घोषणा की थी. इसके साथ ही इस घोषणा के फॉर्म भी राज्य में महिलाओं की ओर से भरे जा रहे है. इस दौरान घरकुल योजना का मुद्दा भी यशोमती ठाकुर ने विधानसभा में उठाया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2024 02:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

