Delhi Rain: दिल्ली में जलभराव के बीच BJP नेता रविंदर सिंह नेगी ने चलाई नाव, केजरीवाल सरकार पर नालों की सफाई नहीं कराने का लगाया आरोप (Watch Video)
Photo- ANI

Delhi Rain: दिल्ली-एनसीआर में बीते 24 घंटों से लगातार बारिश हो रही है. इसके चलते जगह-जगह जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है. हालात ऐसे हैं कि पहली ही बारिश में राष्ट्रीय राजधानी की सड़कें तलाब में तब्दील हो गई हैं. अब इसे लेकर लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है. भाजपा पार्षद रविंदर सिंह नेगी ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार के खिलाफ सांकेतिक विरोध के तौर पर NH9 इलाके में भीषण जलभराव के बीच नाव चलाई. उन्होंने कहा कि सभी पीडब्लूडी नाले ओवरफ्लो हो रहे हैं. केजरीवाल ने मानसून से पहले इनकी सफाई नहीं करवाई. इससे जलभराव हो रहा है और पूरा विनोद नगर जलमग्न हो गया है.

ये भी पढें: Delhi Airport: दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 पर कैनोपी गिरा, कुछ यात्री घायल, सैकड़ों उड़ानें निलंबित

दिल्ली में जलभराव के बीच BJP नेता रविंदर सिंह नेगी ने चलाई नाव