Akhilesh Yadav Targeted BJP Government: सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज मैनपुरी (यूपी) के दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है. एक ओर वह किसान नेता को भारत रत्न दे रहे हैं और दूसरी तरफ किसानों को दिल्ली में घुसने से रोकना चाहते हैं. बीजेपी सरकार को किसानों की मांगें माननी ही होगी. बीजेपी के लोग PDA से घबराए हुए हैं. मैं उम्मीद करता हूं कि हमारे सहयोगी दल PDA की लड़ाई को मजबूत करेंगे.
देखें VIDEO:
#WATCH मैनपुरी, उत्तर प्रदेश: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "पूरा किसान आंदोलन कर रहा है...एक तरफ आप भारत रत्न दे रहे हैं और दूसरी तरफ आप किसानों को रोकना चाहते हैं, उनकी मांग नहीं मानना चाहते। आखिरकार भाजपा चाहती क्या है...भाजपा के लोग PDA से घबराए हुए हैं...मैं उम्मीद करता हूं… pic.twitter.com/mqinzswRub
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2024













QuickLY