महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 नजीते: बारामती में अजित पवार ने 1.65 लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत की दर्ज
महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राकांपा नेता अजित पवार ने बृहस्पतिवार को बारामती विधानसभा सीट पर 1,65,265 मतों के विशाल अंतर से जीत दर्ज की. चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष शरद पवार के भतीजे अजित को 1,95,641 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी गोपीचंद पडालकर को 30,376 वोट मिले.
पुणे: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राकांपा नेता अजित पवार (Ajit Pawar) ने बृहस्पतिवार को बारामती विधानसभा सीट पर 1,65,265 मतों के विशाल अंतर से जीत दर्ज की. चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) के भतीजे अजित को 1,95,641 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी गोपीचंद पडालकर को 30,376 वोट मिले.
राकांपा पदाधिकारियों के अनुसार यह अजित पवार की बारामती में रिकॉर्ड तोड़ जीत है.
महाराष्ट्र के पुणे जिले की इस सीट को पवार परिवार का गढ़ माना जाता है. अजित पवार ने वर्ष 2014 में इस सीट से 89,791 मतों से जीत हासिल की थी. इस शानदार जीत के साथ ही अजित पवार लगातार छठी बार बारामती से विधायक चुने गए हैं.
Tags
संबंधित खबरें
Rupali Chakankar Resigns: रूपाली चाकणकर ने दिया इस्तीफा, अशोक खरात वायरल वीडियो कांड से बढ़ा विवाद
Maharashtra Politics: विपक्ष के आरोपों का जवाब हमारा काम देगा, महाराष्ट्र सरकार केवल जनहित के प्रति समर्पित; बोले-एकनाथ शिंदे
Maharashtra Freedom of Religion Bill 2026: महाराष्ट्र विधानसभा में 'धर्म स्वातंत्र्य विधेयक' पास, अब जबरन धर्मांतरण पर लगेगी रोक, विपक्ष में दिखी फूट
Maharashtra LPG Crisis: महाराष्ट्र में गैस संकट पर बोले सीएम फडणवीस, प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, कांग्रेस सिर्फ अफवाह फैला रही है; VIDEO
\