Karakat Lok Sabha Seat: AIMIM ने काराकाट से प्रियंका चौधरी को बनाया उम्मीदवार, इसी सीट से उपेंद्र कुशवाहा और पवन सिंह भी मैदान में
Owaisi- ANI

Karakat Lok Sabha Seat: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से प्रियंका चौधरी को टिकट दिया है. प्रियंका चौधरी अभी जिला पार्षद हैं और उनके पति गांधी चौधरी समाजसेवी हैं. 2021 में प्रियंका और उनकी सास दोनों ने जिला परिषद और मुखिया के चुनाव में जीत हासिल की थी. बता दें, काराकाट लोकसभा सीट से पावर स्टार पवन सिंह, एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी राजाराम सिंह भी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं.

AIMIM ने काराकाट से प्रियंका चौधरी को दिया टिकट