असदुद्दीन ओवैसी ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

नागरिकता संशोधन बिल 2019 लोकसभा और राज्यसभा से पास हो गया है. इसके साथ ही उसे देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तरफ से हरी झड़ी मिल गयी है. जिसके बाद यह विधेयक कानून में बदल गया है. दूसरी तरफ इस बिल को लेकर पूर्वोत्तर सहित देश के कई हिस्सों में लगातार विरोध जारी है. इसी बीच एआईएमआईएम चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने नागरिकता संशोधन बिल 2019 के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. एआईएमआईएम चीफ के वकील निजामा पाशा ने मीडिया से बातचीत में इसकी जानकारी दी है.

असदुद्दीन ओवैसी (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली. नागरिकता संशोधन बिल 2019 (Citizenship Amendment Bill 2019) लोकसभा और राज्यसभा से पास हो गया है. इसके साथ ही उसे देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) की तरफ से हरी झड़ी मिल गयी है. जिसके बाद यह विधेयक कानून में बदल गया है. दूसरी तरफ इस बिल को लेकर पूर्वोत्तर सहित देश के कई हिस्सों में लगातार विरोध जारी है. इसी बीच एआईएमआईएम चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में याचिका दायर की है.  एआईएमआईएम चीफ के वकील निजामा पाशा ने मीडिया से बातचीत में इसकी जानकारी दी है.

बताना चाहते है कि ओवैसी के अलावा असम के विपक्षी नेता देबब्रत साकिया और बारपेटा के लोकसभा सांसद अब्दुल खालिक ने भी इस बिल के खिलाफ याचिका दायर की है. इसके साथ ही मारियाना विधानसभा सीट से विधायक रूपज्योति कुर्मी ने भी नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की है. यह भी पढ़े-असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल 2019 की कॉपी फाड़ी, विधेयक को बताया देश के लिए खतरनाक

सुप्रीम कोर्ट में ओवैसी ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दायर की याचिका-

उल्लेखनीय है कि इससे पहले लोकसभा में चर्चा के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने नागरिकता संशोधन बिल 2019 का विरोध करते हुए विधेयक की कॉपी फाड़ दी थी. ओवैसी ने इस बिल को देश के लिए खतरनाक बताते हुए कहा था कि वे इसका विरोध करते हैं. इसलिए वे सदन के भीतर इस बिल की कॉपी को फाड़ रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट