देश

7th Pay Commission: लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लगा झटका, सैलरी और पेंशन पर पड़ेगा असर

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच लाखों सरकारी कर्मचारियों को झटका लगा है. महामारी का असर राज्य सरकार के कर्मचारियों पर भी पड़ रहा है. दरअसल हरियाणा सरकार ने इस संकट के कारण बढ़े वित्तीय बोझ के चलते अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में जुलाई 2021 तक कोई वृद्धि नहीं करने का फैसला किया है.

7th Pay Commission: लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लगा झटका, सैलरी और पेंशन पर पड़ेगा असर
रुपया (Photo Credits: PTI)

चंडीगढ़: कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते संक्रमण के बीच लाखों सरकारी कर्मचारियों को झटका लगा है. महामारी का असर राज्य सरकार के कर्मचारियों पर भी पड़ रहा है. दरअसल हरियाणा सरकार ने इस संकट के कारण बढ़े वित्तीय बोझ के चलते अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में जुलाई 2021 तक कोई वृद्धि नहीं करने का फैसला किया है.

राज्य वित्त मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक ज्ञापन में कहा गया है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण उत्पन्न संकट को देखते हुए कर्मचारियों तथा पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते को जुलाई 2021 तक फ्रिज करने का निर्णय लिया गया है. इसके साथ ही 1 जनवरी 2020 से जारी होने वाली महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्तों का भुगतान भी नहीं करने का निर्णय लिया गया है. 7th Pay Commission: इन सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इस महीनें से मिलेगी पूरी सैलरी और पेंशन

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने अपने 50 लाख कर्मचारियों और 61 लाख के करीब पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में जून 2021 तक कोई वृद्धि नहीं करने का फैसला लिया. सरकार हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई यानि एक वर्ष में दो बार डीए में संशोधन करती है.

इसके तहत कर्मचारियों तथा पेंशनभोगियों को डीए और डीआर में एक जनवरी 2020 से मिलने वाली किस्त का भुगतान नहीं किया जाएगा. साथ ही एक जुलाई 2020 से और एक जनवरी 2021 में जारी होने वाली डीए की अगली किस्तों का भुगतान भी नहीं होगा. हालांकि, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मौजूदा दर पर महंगाई भत्ते का लाभ मिलता रहेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2020 02:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).